ePaper

झारखंड के लिए अच्छी खबर, रांची में मार्च 2026 से शुरू हो जायेगा 100 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट

Updated at : 17 Dec 2025 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
floating solar power plant ranchi jharkhand

ऐसे होते हैं फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट. फोटो : X

Floating Solar Power Plant: झारखंड की राजधानी रांची में मार्च 2026 से 100 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट की शुरुआत हो जायेगी. इस प्लांट से उत्पादित बिजली हटिया और नामकुम ग्रिड को दी जायेगी. बिजली की दर न्यूनतम रखी जायेगी. लगभग 60 करोड़ रुपए की बिजली साल भर में तैयार होगी. इसे जेबीवीएनएल खरीदेगा. जेबीवीएनएल की ओर से जो टैरिफ पिटीशन दी गयी है, उसमें इसका प्लान दिया गया है.

विज्ञापन

Floating Solar Power Plant: झारखंड की राजधानी रांची के गेतलसूद डैम में बन रहे 100 मेगावाट के फ्लोटिंग पावर प्लांट का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. मार्च 2026 से यह चालू हो जायेगा. इससे उत्पादित 100 मेगावाट बिजली झारखंड बिजली वितरण निगम लिमटेड(जेबीवीएनएल) लेगा. फ्लोटिंग पावर प्लांट का निर्माण सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) कर रहा है. इस पर 800 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं.

  • सेकी 800 करोड़ की लागत से करा रहा फ्लोटिंग पावर प्लांट का निर्माण
  • झारखंड बिजली वितरण निगम लिमटेड लेगा यहां से उत्पादित बिजली

वर्ष 2018 में ही मिली थी मंजूरी

झारखंड बिजली वितरण निगम ने रांची के सिकिदरी स्थित गेतलसूद डैम में वर्ल्ड बैंक की मदद से 800 करोड़ की लागत से 100 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट लगाने का फैसला किया था. वर्ष 2018 में ही इसकी प्रक्रिया बढ़ी थी. इसके लिए झारखंड बिजली वितरण निगम और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के बीच करार भी हुआ था. सेकी ने टेंडर कराया. अब वहां सोलर प्लेट लगाने का काम चल रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Floating Solar Power Plant: हटिया और नामकुम ग्रिड को मिलेगी बिजली

इस फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट से उत्पादित बिजली हटिया और नामकुम ग्रिड को दी जायेगी. बिजली की दर न्यूनतम रखी जायेगी. लगभग 60 करोड़ रुपए की बिजली साल भर में तैयार होगी. इसे जेबीवीएनएल खरीदेगा. जेबीवीएनएल की ओर से जो टैरिफ पिटीशन दी गयी है, उसमें इसका प्लान दिया गया है. कहा गया है कि वर्ष 2026-27 से इससे उत्पादित बिजली खरीदी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

Bokaro News : चंद्रपुरा में जल्द लगेगा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट

झारखंड का पहला फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट तैयार, जानें कब से हो सकेगा बिजली का उत्पादन

Bokaro News : कोनार परियोजना में लगेगा 339 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट

Ranchi News : एक वर्ष में सौर ऊर्जा से तीन हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola