ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

Updated at : 17 Nov 2017 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने किया चक्का जाम

बेतिया : ट्रक ऑनर एसोसिएशन पश्चिम चंपारण ने चक्का जाम आंदोलन के तहत सड़क पर उतरकर नगर के स्टेशन चौक से होकर गुजरने वाले ट्रकों को रोक दिया और सरकार के जीपीएस एवं जिला परिवहन कार्यालय की धांधली के विरोध में नारे भी लगाये. इस दौरान छावनी चौक, हरिवाटिका चौक, स्टेशन चौक पर एनएच 28 […]

विज्ञापन

बेतिया : ट्रक ऑनर एसोसिएशन पश्चिम चंपारण ने चक्का जाम आंदोलन के तहत सड़क पर उतरकर नगर के स्टेशन चौक से होकर गुजरने वाले ट्रकों को रोक दिया और सरकार के जीपीएस एवं जिला परिवहन कार्यालय की धांधली के विरोध में नारे भी लगाये.

इस दौरान छावनी चौक, हरिवाटिका चौक, स्टेशन चौक पर एनएच 28 बी के दोनों किनारे ट्रकों की लंबी कतारें खड़ी हो गयी. बीच से होकर सिर्फ छोटे वाहनों व बसों का परिचालन ही जारी रहा. आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से लागू किया गया कानून उनके लिए अव्यवहारिक है और किसी भी खनिज पदार्थ के लिए प्रत्येक ट्रक ऑनर को डिजिटल लॉक लगवाकर ही लोड करना आसान नहीं है. इसमें बालू, गिट्टी, पत्थर विशेष रूप से शामिल हैं. ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाशीष राव एवं सचिव मोजिबुररहमान ने संयुक्त रूप से इस जीपीएस कानून को अंधा बताते हुए कहा कि इसका जो भी चालक उल्लंघन करेगा.
उस चालक समेत ऑनर पर भी प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इसमें एक से पांच वर्ष तक के सजा का प्रावधान है. एसोसिएशन के इन पदाधिकारियों ने बताया कि इस जिले में करीब दो हजार खनिज पदार्थों के खुदरा व्यापारी व 500 के लगभग ट्रक ऑनर हैं. इन्हें जीपीएस कानून के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य है. इसके लिए सरकार ने दो लाख की जमानत राशि समेत तीन वर्षों के लिए 30 हजार रुपये अतिरिक्त जमा कराना जरूरी है. आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि वे पूर्व से परिवहन विभाग के चक्की में पीसते आ रहे हैं और अब जीपीएस की चक्की में पीसने के लिए छोड़ दिया गया है. वे इसका पुरजोर विरोध करते हैं और इसे वापस लेकर व्यावहारिक बनाने की मांग करते हैं. मौके पर राजेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद, पप्पू सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद, चंचल यादव, अफरोज आलम, फिरोज आलम, संतोष सिंह, प्रमोद वर्मा सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन