गर्भवती की मौत पर अस्पताल में हंगामा
Updated at : 16 Nov 2017 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में बुधवार को गर्भवती मरीज की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया. मृतका महिला नौतन थाना के मंगलपुर निवासी बबलू श्रीवास्तव की पत्नी रिंकी देवी है. गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में बवाल कटा व हंगामा किया. हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी […]
विज्ञापन
बेतिया : जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में बुधवार को गर्भवती मरीज की मौत पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया. मृतका महिला नौतन थाना के मंगलपुर निवासी बबलू श्रीवास्तव की पत्नी रिंकी देवी है. गुस्साये परिजनों ने अस्पताल परिसर में बवाल कटा व हंगामा किया. हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गया. हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधक शहनवाज व अस्पताल कर्मी पहुंचे. आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया.
निजी क्लिनिक के डाॅ मंजू सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत करने की बात कही. योगापट्टी थाना कोहड़ा भवानीपुर निवासी मृतक रिंकी की मां गीता देवी ने बताया कि उसकी पुत्री रिंकी एक माह से गर्भवती थी. उसका इलाज निजी क्लिनिक की डॉ मंजू सिंह के यहां चल रहा था. इलाज के दौरान रिंकी की हालत बिगडने लगी. हालत खराब देख डाक्टर ने लगातार चार इंजेक्शन लगा दी. जिससे रिंकी की हालत और बिगड़ गयी.
डॉक्टर ने उसके बाद दूसरे डॉक्टर से दिखाने की राय दी. इस बीच मरीज मरीज को लेकर जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया. रिंकी के मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गये व हंगामा करने लगे.
रिंकी देवी को अल्ट्रासाउंड के लिए भेजा गया था. जिसमें हार्ट की बीमारी सामने आयी. हार्ट की बीमारी साबित होने के बाद रिंकी को दूसरे डॉक्टरों से दिखाने की राय दी गयी. उसके इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरती गयी है व न ही इंजेक्शन लगाया गया है. परिजनों का आरोप गलत है.
.डाॅ मंजू सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




