ट्रक की ठोकर से छात्र की मौत लोगों ने की तोड़फोड़, हंगामा

Updated at : 14 Nov 2017 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से छात्र की मौत लोगों ने की तोड़फोड़, हंगामा

घटना. ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था छात्र, रेलवे गुमटी के पास हुआ हादसा बेतिया : बानुछापर पूर्वी रेलवे गुमटी के लौरिया चीनी मिल गोदाम के समीप ट्रक के ठोकर से 9 वर्षीय छात्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक छात्र बिक्की कुमार बानुछापर निवासी कैलाश साह का पौत्र राकेश कुमार साह […]

विज्ञापन

घटना. ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था छात्र, रेलवे गुमटी के पास हुआ हादसा

बेतिया : बानुछापर पूर्वी रेलवे गुमटी के लौरिया चीनी मिल गोदाम के समीप ट्रक के ठोकर से 9 वर्षीय छात्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक छात्र बिक्की कुमार बानुछापर निवासी कैलाश साह का पौत्र राकेश कुमार साह का पुत्र बताया गया है.
घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. छात्र के मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया व चीनी मिल के गोदाम के दक्षिणी हिस्से की बाउंड्री को ढाह दिया और जमकर बवाल कटा. छात्र की मौत व बवाल की सूचना मिलते ही जीआरपी व मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मृतक छात्र विक्की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भेज दिया.
घटना के बावत बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम बानुछापर निवासी राकेश साह का 9 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार साइकिल से ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा था. जैसे ही वह पूर्वी रेलवे गुमटी लौरिया चीनी मिल गोदाम के समीप पहुंचा, गोदाम से माल लोड़कर तेज गति से निकल रहे ट्रक ने छात्र को ठोकर मार दिया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. गुस्साये लोगों ने जमकर बवाल कटा.
ट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया. वही चीनी मिल के गोदाम के दक्षिणी हिस्से के बाउंड्री को तोड़ दिया. आक्रोशित लोगों का आरोप था कि गोदाम में तैनात गार्ड अशोक कुमार पैसा लेकर ट्रक को गलत रूट से पास करता है. गलत रूट से ट्रकों के पास होने के कारण यह हादसा हुआ. सूचना मिलते ही जीआरपी व मुफस्सिल पुलिस छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत करायी.
मुख्य बातें
आक्रोशित लोगों ने बानुछापर पूर्वी गुमटी के समीप लौरिया चीनी मिल गोदाम की चहारदीवारी तोड़ी
लोगों ने गोदाम पर तैनात गार्ड
पर रुपये लेकर ट्रक पास कराने का लगाया आरोप
एंबुलेस के ड्राइवर को चाकू से गोद कर किया घायल
घायल ड्राइवर का जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन