पूजा कर लौट रही किशोरी अगवा, चार नामजद
Updated at : 24 Sep 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

नौतन : थाना क्षेत्र के खड्डा दुर्गा माई स्थान से पूजा कर घर लौट रही किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से कर ली गयी है. इस मामले में पीड़िता के पिता के फर्दबयान पर चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है. इस बाबत बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर निवासी रामचंद्र चौधरी ने […]
विज्ञापन
नौतन : थाना क्षेत्र के खड्डा दुर्गा माई स्थान से पूजा कर घर लौट रही किशोरी का अपहरण शादी की नीयत से कर ली गयी है. इस मामले में पीड़िता के पिता के फर्दबयान पर चार लोगों पर केस दर्ज कराया गया है.
इस बाबत बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर निवासी रामचंद्र चौधरी ने नौतन थाने मे आवेदन देकर बताया कि उसकी सोलह वर्षीय पुत्री खड्डा माई स्थान से पूजा कर गुरुवार की सुबह अपने घर वापस लौट रही थी. तभी स्थान से थोड़ी दूरी पर दो बाइक लगा कर खड़े उतर तेल्हुआ निवासी संदीप यादव, राजेश यादव, जयप्रकाश यादव व संतोष चौधरी ने किशोरी को पकड़ बाइक पर बैठा कर शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर फरार हो गये. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड संख्या 395/17 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




