पीएचसी में जाकर मरीजों का अब इलाज करेंगे छात्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर मरीजों का इलाज करेंगे़ इसकी जानकारी प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन प्रसाद ने दी़ साथ ही इस संबंध में मेडिसिन विभाग को पत्र निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि मेडिसीन विभाग की देखरेख में छात्रों को पीएचसी में भेजा जायेगा़ पीएचसी में […]
विज्ञापन
बेतिया : मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर मरीजों का इलाज करेंगे़ इसकी जानकारी प्राचार्य डाॅ राजीव रंजन प्रसाद ने दी़ साथ ही इस संबंध में मेडिसिन विभाग को पत्र निर्गत किया गया है. उन्होंने कहा कि मेडिसीन विभाग की देखरेख में छात्रों को पीएचसी में भेजा जायेगा़
पीएचसी में जाकर छात्रों द्वारा मरीजों का इलाज वरीय डॉक्टर के देखरेख में करेंगे़ छात्रों की टीम प्रत्येक सप्ताह में एक से दो बार चनपटिया, लौरिया व मझौलिया पीएचसी में जायेंगे़ इनके साथ मेडिसीन विभाग के डा़ शिल्पी रंजन व अन्य डॉक्टर होंगे़ छात्रों को पीएचसी में जाने के लिए किसी प्रकार से परेशानी नहीं हो. इसके लिए पूरी तैयारी कॉलेज प्रशासन की ओर से कर लिया गया है़ प्राचार्य ने बताया कि एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं का निपटारा उनके सीनियर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










