राहत सामग्री के लिए सड़क जाम, प्रदर्शन

Updated at : 10 Sep 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
राहत सामग्री के लिए सड़क जाम, प्रदर्शन

फूटा गुस्सा. प्रशासन के रवैये से नाराज बाढ़पीड़ितों ने किया हंगामा, जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे व लोग नरकटियागंज : बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से नाराज दो अलग-अलग जगहों पर सड़क को जाम कर दिया है. लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार […]

विज्ञापन

फूटा गुस्सा. प्रशासन के रवैये से नाराज बाढ़पीड़ितों ने किया हंगामा, जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे व लोग

नरकटियागंज : बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय प्रशासन से नाराज दो अलग-अलग जगहों पर सड़क को जाम कर दिया है. लगभग तीन घंटे तक सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क जाम के दौरान चिलचिलाती धूप में स्कूल बच्चे भी फंसे रहे.
पहली घटना नरकटियागंज बेतिया मुख्य मार्ग के पिपरा दिउलिया चौक के समीप माले कार्यकर्ताओं ने बाढ़़ पीड़ितों को राहत से वंचित करने के खिलाफ सड़क जाम कर दिया. जाम का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले नेता मुख्तार मियां ने कहा कि सरकार द्वारा जो राहत सूची बनायी गया है. उसमें गरीबों को वंचित कर दिया गया है.
इसके खिलाफ बाढ़़ पीड़ितों में भारी आक्रोश व्याप्त है. इस जिले के मेघौली में टूटे हुये 24 पायों में 19 पाये बालू मिट्टी से भरे हुए हैं. उसकी कई साल से सफाई नहीं हुई है. सड़क जाम में नजरे आलम, केदार राम, कृष्णा मांझी, धुुरुप राम, दिनेश राम, बाल कुंवर राम व शंभू मुखिया शामिल रहे.
दूसरी सड़क जाम की घटना में बाढ़ पीड़ितों ने नरकटियागंज-व्यासपुर मुख्यमार्ग के मलदहिया चौक के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. पीड़ितों में मदलहिया गांव निवासी तारकेश्वर राम, गौतम राम, भेड़ी यादव, शंभू महतो आदि ने बताया कि मलदहिया गांव में सर्वें टीम द्वारा गुपचुप तरीके से सर्वें कार्य किया गया है. बाढ़ पीड़ितों का नाम सर्वेंक्षण सूची में नही जोड़ा गया है. पीड़ितों ने प्रशासन से सर्वेंक्षण सूची की जांच कराने की मांग किया है.
अनुमंडल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
नरकटियागंज. प्रखंड के अलग-अलग पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने शनिवार को अनुमंडलीय कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है. इनका कहना है कि बाढ़ राहत सर्वे टीम के द्वारा गड़बड़ी किया गया है. जुड़ी मियां के टोला, धूमनगर, मटियारिया, मलदहिया, भभटा व बेलबनिया आदि गांव के पीड़ित पहुंचे हुये थे.
प्रदर्शन करने वालों में जुड़ी मियां के टोला गांव निवासी मदन साह, संदेशी बीन, प्रभावती देवी, मटियरिया गांव के मनोज राम, रंभा देवी, अच्छेलाल, भभटा गांव के खालिद हुसैन, राजेश पासवान नथुनी हजरा समेत दर्जनों लोगों का कहना था कि इनके गांवों में प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों का सर्वें कराया गया. लेकिन सर्वे टीम के द्वारा बाढ़ से प्रभावित लोगों को छोड़कर पक्के के मकान वालों का नाम सर्वे सूची में जोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि ये सब गड़बड़ी सर्वें टीम एवं सर्वें टीम से मिले कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा कराया गया.
ग्रामीणों ने बताया कि सर्वें टीम के सर्वेक्षण के अनुसार अब राहत सामग्री दिया जा रहा है. टीम के सदस्यों से पूछने पर टीम आश्वासन देकर पीड़ितों को बरगलाया जा रहा है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा वितरण किये जा रहे राहत पैकेट में मानक के अनुसार कोई पैकेट नहीं है. राशन सामग्री के पैकेट में कटौती कर लिया गया है. ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को इस संबंध में आवेदन दिया है.
47209 में 4548 के खातों में भेजी गयी राशि
बगहा. अनुमंडल के सात प्रखंडों में बाढ़ पीड़ित परिवारों के सर्वे सूची में 47209 परिवारों को चिह्नित किया गया है.एसडीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इन बाढ़ पीड़ितों के खातों में सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.4548 बाढ़ पीड़ितों के खाते में राशि भेजी जा चुकी है.
गुरुवार तक प्रखंड बगहा एक में प्रभावित 20706 परिवारों में 1018 के खातों में राशि भेज दी गयी है.वहीं प्रखंड बगहा दो के 10518 परिवारों में 626 के खातों में,रामनगर प्रखंड के 3493 बाढ़ पीड़ित परिवारों में 779 के खातों में राशि भेज दी गयी है.जबकि पिपरासी प्रखंड के 3251 पीड़ित परिवारों 638,मधुबनी प्रखंड के 1305 परिवारों में 600,भितहा प्रखंड के 3573 परिवारों में 200,ठकराहा प्रखंड के 4363 परिवारों में 687 के खातों में राशि भेजी जा चुकी है.
बाढ़ पीड़ितों के खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है.वहीं बगहा दो के सीओ श्रीराम उरांव ने बताया कि अब तक 37 लाख 56 हजार की राशि बाढ़ पीड़ितों के खाते में भेजी गयी है.इनमें भड़क्षी पंचायत में 176,देवरिया तरुअनवा में 28,लक्ष्मीपुर ढोलबाजवा में 55,चमवलिया में 158 सहित 626 बाढ़ पीड़ित परिवार शामिल है.
इन्होंने बताया कि नगर के 1 से 14 वार्ड के बाढ़ पीड़ितों की बैंक खाता व आधार की जांच के लिए तीन राजस्व कर्मियों को लगाया गया है.नगर के 1 से 5 वार्ड के लिए रामधारी राम,वार्ड 6 से 10 के लिए राजेश मिश्र एवं वार्ड 11 से 14 के लिए प्रताप नारायण राव को लगाया है.इनके द्वारा पीड़ितों के खाता नंबर का मिलान किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन