दो लाख लूट कर भाग रहे लुटेरे को खदेड़ कर पुलिस ने दबोचा कार्रवाई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने द्वारदेवी चौक के समीप दिया था लूटकांड को अंजाम बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से लूटरे तक पहुंची पुलिस, पीड़ित के निशानदेही पर की गिरफ्तार बेतिया : द्वारदेवी चौक के समीप पैसे से भरे झोला लूटकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस खदेड़ कर धर-दबोची. गिरफ्तार लुटेरा गोपालपुर थाना के शिवाघाट मलाही […]
विज्ञापन
बाइक सवार अपराधियों ने द्वारदेवी चौक के समीप दिया था लूटकांड को अंजाम
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे से लूटरे तक पहुंची पुलिस, पीड़ित के निशानदेही पर की गिरफ्तार
बेतिया : द्वारदेवी चौक के समीप पैसे से भरे झोला लूटकर भाग रहे लुटेरे को पुलिस खदेड़ कर धर-दबोची. गिरफ्तार लुटेरा गोपालपुर थाना के शिवाघाट मलाही टोला निवासी रेयाज आलम बताया गया है. आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दी. नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि किल्ला मोहल्ला निवासी अरविन्द कुमार मिश्र एसबीआइ की शाखा से बुधावार को 2 लाख रूपये की निकासी किया था. पैसा निकासी कर झोला में रखकर अपने घर आये रहे थे.
इसी बीच द्वारदेवी देवी के समीप दो बाइक पर सवार अपराधियों ने ठोकर मार दी. जिससे वे जमीन पर गिर गये. बाइक सवार लुटेरे पैसे से भरे झोला को लेकर फरार हो गये. शुक्रवार को नगर पुलिस पीड़ित को सीबीआइ शाखा में लेकर आयी. सीसीटीवी कैमरे से लुटरे रेयाज की पहचान हुई. जो बैंक परिसर में ही था. पुलिस को देखकर वह भागने लगा. पुलिस उसे खदेड कर गिरफ्तार कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










