फरार आरोपित का घर कुर्क

साठी : दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में शुक्रवार को फरार चले रहे अभियुक्त थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मो नेयामुल्लाह उर्फ छुन्नु के पुत्र मो फैसल के घर का कुर्की जब्ती पुलिस किया गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मो फैसल […]
साठी : दुष्कर्म के प्रयास के एक मामले में शुक्रवार को फरार चले रहे अभियुक्त थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मो नेयामुल्लाह उर्फ छुन्नु के पुत्र मो फैसल के घर का कुर्की जब्ती पुलिस किया गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मो फैसल पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज है.
जो कई महीनों से फरार चल रहा है. कोर्ट के आदेश के आलोक में दो दिन पूर्व इश्तेहार चिपकाने के बाद भी अभियुक्त के हाजिर नहीं होने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी लौरिया सह मजिस्ट्रेट अविनाश राय के समक्ष पुलिस बल के साथ कुर्की जब्ती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




