अश्लील गाना बजाने से मना करने पर पीटा

नौतन : जलेखा खातून की गलती बस इतनी थी कि उसने मोबाइल में चल रहे अश्लील गीत बजाने से मना दिया. नतीजा उनकी पिटायी कर दी गई और छेड़खानी का भी प्रयास किया गया. मामला नौतन का है. पिटाई से घायल जलेखा खातून ने थाने पर इसकी शिकायत की है. इसके मुताबिक, बुधवार की रात […]
नौतन : जलेखा खातून की गलती बस इतनी थी कि उसने मोबाइल में चल रहे अश्लील गीत बजाने से मना दिया. नतीजा उनकी पिटायी कर दी गई और छेड़खानी का भी प्रयास किया गया. मामला नौतन का है. पिटाई से घायल जलेखा खातून ने थाने पर इसकी शिकायत की है. इसके मुताबिक, बुधवार की रात करीब साढे ग्यारह बजे वह घर में सोयी थी.
इसी दौरान पड़ोस के रुस्तम, रहमतुल्लाह मिया व फैयाज मिया ने मिल कर मोबाइल पर अश्लील गीत बजाने लगे. जलेखा खातून ने जब मना किया तो सभी छेड़छाड़ पर उतारू हो गये. छेड़खानी का विरोध करने पर सभी ने उनकी पिटाई कर दी और घायल अवस्था में छोड़ फरार हो गये. पीड़िता के पति बाहर मजदूरी करते हैं. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि केस किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




