दुष्कर्म के फरार आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

साठी : घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार का प्रयास करने एवं अश्लील फोटो बनाकर नेट पर वायरल करने के मामले में फरार वारंटी के घर पर पुलिस ने मंगलवार को इस्तेहार चस्पाया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि साठी थाना कांड सं0 87/17 धारा 376, 511 एवं 516 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के धरमपुर […]
साठी : घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार का प्रयास करने एवं अश्लील फोटो बनाकर नेट पर वायरल करने के मामले में फरार वारंटी के घर पर पुलिस ने मंगलवार को इस्तेहार चस्पाया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि साठी थाना कांड सं0 87/17 धारा 376, 511 एवं 516 के अभियुक्त थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी मो0 नेयामुल्लाह के पुत्र मो0 फैसल जो कई महीनों से पुलिस के डर से फरार चल रहा है. कोर्ट के आदेश के आलोक में मंगलवार को उसके घर पर इस्तेहार चस्पाया गया है. अगर अभियुक्त दो दिनों के अन्दर हाजिर नहीं होता है तो कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जायेगी. धरमपुर गांव निवासी शम्स तबरेज की पुत्री पीड़िता ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




