केरोसिन छिड़क विवाहिता को जलाने का किया प्रयास

Updated at : 05 Sep 2017 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
केरोसिन छिड़क विवाहिता को जलाने का किया प्रयास

दहेज में तीन लाख नगद व बाइक की मांग कर रहे थे ससुरालवाले, शारीरिक व मानिसक रूप से करते थे प्रताड़ित विवाहिता ने पति, सास व ननद के खिलाफ नगर थाने में किया केस बेतिया : दहेज की खातिर सास व ननद ने विवाहिता को केरोसिन छिड़कर जलाने का प्रयास किया. विवाहिता यासमीन खातून के […]

विज्ञापन

दहेज में तीन लाख नगद व बाइक की मांग कर रहे थे ससुरालवाले, शारीरिक व मानिसक रूप से

करते थे प्रताड़ित
विवाहिता ने पति, सास व ननद के खिलाफ नगर थाने में किया केस
बेतिया : दहेज की खातिर सास व ननद ने विवाहिता को केरोसिन छिड़कर जलाने का प्रयास किया. विवाहिता यासमीन खातून के चिखने-चिल्लाने पर आस-पास लोग आये, जिससे उसकी जान बची.
मामला शहर के ठाकुर कॉलोनी छेदी फुलवारी मोहल्ले का है. इस बावत विवाहिता यासमीन ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पति फिरोज आलम,सासत जरीना खातून, ननद आमना व चांदनी खातून को आरोपी बनाया गया है. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया किएफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है. दोषी पाए गए लोगों कोगिरफ्तार किया जाएगा. एफआईआर में यासमीन ने बताया है किइसकी शादी तीन वर्ष पूर्व फिरोज आलम से हुई थी.
शादी में पिता नेअपने सामर्थ के हिसाब से एक लाख नगद व चार लाख काउपहार दिया था. शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठिक-ठाक चला. इधर तीन लाख रुपया नगद व बाइक की मांग की जा रही थी.दोनों ननद व सास ने मिलकर किरोसिन छिड़क जलाने का प्रयासकिया. इस दौरान पति ने मारपीट भी की. आसपड़ोस के लोगों केआने पर उसकी जान बची. साथ ही आरोपी गलत केस कर फंसाने की धमकी दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन