ऑन-द-स्पॉट दी गयी राशि

Updated at : 05 Sep 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
ऑन-द-स्पॉट दी गयी राशि

सभापति, इओ व सिटी मैनेजर सहित सभी कर्मी शौचालय विहिन लाभुकों के घर पहुंचे बेतिया : शहर को खुले में शौच से मुक्ति के अभियान को शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए नगर परिषद प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को नगर परिषद प्रशासन शौचालय विहिन लाभार्थियों के घर पहुंचा. ऑन-द-स्पॉट शौचालय निर्माण की […]

विज्ञापन

सभापति, इओ व सिटी मैनेजर सहित सभी कर्मी शौचालय

विहिन लाभुकों के घर पहुंचे
बेतिया : शहर को खुले में शौच से मुक्ति के अभियान को शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति के लिए नगर परिषद प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को नगर परिषद प्रशासन शौचालय विहिन लाभार्थियों के घर पहुंचा.
ऑन-द-स्पॉट शौचालय निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी व लाभार्थियों को शौचालय निर्माण के लिए प्रथम किस्त 7500 रूपये की राशि भी मुहैया करा दिया गया. इस दौरान नप सभापति गरिमा देवी सिकारिया, इओ विपिन कुमार, सिटी मैनेजर मोजिबुल हसन, मिशन मैनेजर मणिशंकर, राजरंजन, जेई सुजय सुमन, संजीव कुमार आदि विभिन्न वार्डों में पहुंचे. सभापति गरिमा देवी सिकारिया वार्ड संख्या- 24 में लाभुकों के घर पूरे आमला के साथ पहुंची.
अपने हाथों से शौचालय का गढ्ढा खोंद निर्माण का कार्य शुरू करायी. उन्होंने कहा कि आमलोगों की सहयोग की जरूरत है. उनके सहयोग के बिना हम स्वच्छता अभियान को सफल नहीं बना सकते हैं. सभापति ने निर्धारित समय तक सभी घरों में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करने का प्रशासनिक अमले कोकड़ाई से निर्देशित की. उन्होंने कहा कि हर हाल में शहर को ओडीएफ बनाना ही है.
इओ डा़ विपिन कुमार ने प्रधानमंत्री केस्वच्छता कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के द्वारा दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ को स्मरण करते हुए स्वच्छता के कार्यक्रम को एकसरकारी कार्यक्रम के बजाय जनआंदोलन का रूप देने की आमलोगों से अपील की. उन्होने इसके लिए केवल औपचारिककार्यदायी नगर परिषद को ही नहीं, बल्कि सभी सरकारी मशीनरी,स्वयंसेवी संस्थाओं, जागरूक युवाओं एवं छात्राओं तथा नागरिकोंको भी इस कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेकर लगने की बात कही.
कई वार्डों में पाये गये अपात्रों के आवेदन
शौचालय विहिन घरों में खुले से शौच से मुक्ति दिलाने के लिए नगर प्रशासन भले ही कमर कसा हो, लेकिन गलत लाभ लेने से लोग बांज भी नहीं आ रहे हैं. यहीं कारण है कि एक घर से तीन-तीन आवेदन ऑन-द-स्पॉट वेरीफिकेशन के दौरान मिलने का खुलासा हुआ. नगर प्रशासन ने इस पर सख्ती बरतते हुए 67 आवेदनों को रद्द कर दिया. शौचालय निर्माण के ऑन-द-स्पॉट पहल के दौरान वार्ड संख्या -24 में कुल 24 आवेदन, वार्ड संख्या-04 में 4, वार्ड संख्या-06 में 16 स्वीकृत किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन