छापेमारी में तीन शराबियों काे किया गिरफ्तार, शराब की गयी जब्त

Updated at : 03 Sep 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में तीन शराबियों काे किया गिरफ्तार, शराब की गयी जब्त

सेमरा : शराबियों एवं कारोबारियों के विरुद्ध सेमरा पुलिस ने शुक्रवार की अपराह्न थाना क्षेत्र के बरिअरवा गांव मे छापेमारी की.इस दौरान नशे मे धूत तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.जबकि पुलिस की भनक मिलते कारोबारी चकमा दे फरार हो गया.थानाध्यक्ष उपेंद्र महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरिअरवा निवासी […]

विज्ञापन

सेमरा : शराबियों एवं कारोबारियों के विरुद्ध सेमरा पुलिस ने शुक्रवार की अपराह्न थाना क्षेत्र के बरिअरवा गांव मे छापेमारी की.इस दौरान नशे मे धूत तीन शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.जबकि पुलिस की भनक मिलते कारोबारी चकमा दे फरार हो गया.थानाध्यक्ष उपेंद्र महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बरिअरवा निवासी संजीत उरांव के घर छापेमारी की गई.जिसके घर से स्प्राइट के बोतल मे रखे तीन लीटर शराब बरामद किया गया.

पुलिस की भनक पाकर कारोबारी संजीत उरांव फरार हो गया. इसके अलावा घटना स्थल से ही नशे मे धूत भैरोगंज थाना क्षेत्र के सिरिसीया निवासी अमरेश मुसहर,शम्भु मुसहर और चिउटाहां थाना क्षेत्र के हथिअनवा निवासी काशी उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया.उक्त तीनों शराबियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत सेमरा थाना कांड संख्या 105/17 दर्ज की गई है.साथ ही तीनों शराबियों को न्यायिक हिरासत बेतिया भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन