शराब पीने के चार आरोपी गिरफ्तार

बेतिया : उत्पाद विभाग विभाग की छापेमारी टीम ने शुक्रवार को सिकटा बलथर मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. जबकि जिला मुख्यालय के छावनी हरिजन टोली में छापेमारी किया. इस दौरान दोनों अभियान में शराब पीने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किये गये. इनमें बलथर से तीन और छावनी से एक समेत चार की […]
बेतिया : उत्पाद विभाग विभाग की छापेमारी टीम ने शुक्रवार को सिकटा बलथर मार्ग पर वाहन जांच अभियान चलाया. जबकि जिला मुख्यालय के छावनी हरिजन टोली में छापेमारी किया. इस दौरान दोनों अभियान में शराब पीने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार किये गये. इनमें बलथर से तीन और छावनी से एक समेत चार की गिरफ्तारी हुई.
उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद चारों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि पकड़ाये आरोपियों की पहचान बलथर थाना क्षेत्र के मूरली परसौनी निवासी उपेंद्र साह व राजेंद्र पासवान तथा गोपालपुर थाना के नुनियावा टोला निवासी गोरख यादव एवं नेपाल के लंगड़ी मिर्जापुर निवासी जटाशंकर गिरी के रूप में हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




