बालू लदे दो ट्रैक्टर टेलर को किया जब्त कार्रवाई : एक

Updated at : 02 Sep 2017 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे दो ट्रैक्टर टेलर को किया जब्त कार्रवाई  : एक

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर दो बालू लदा ट्रैक्टर टेलर जब्त किया है. हालांकि पुलिस की इस कारवाई में ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरकटियागंज लौरिया रोड में हरबोड़ा नदी से अवैध रूप से बालू […]

विज्ञापन

नरकटियागंज : शिकारपुर पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर दो बालू लदा ट्रैक्टर टेलर जब्त किया है. हालांकि पुलिस की इस कारवाई में ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा. इस संबंध में बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नरकटियागंज लौरिया रोड में हरबोड़ा नदी से अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है.

जयमंगलापुर गांव में लगायी गयी थी पुलिस : शिकारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसकी रेकी करना शुरू किया. गुरुवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है. सूचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष स्वयं इसकी मॉनिटरिंग करते हुए नरकटियागंज लौरिया रोड में जयमंगलापुर गांव के समीप एक पुलिस टीम को लगाया. वही एक पुलिस टीम को हरबोड़ा नदी के तट पर भेजा. पुलिस को देखकर ट्रैक्टर ड्राइवर भागने लगे. हालांकि पुलिस ने कुछ दूर तक उनका पीछा किया. लेकिन वे भागने में सफल हुए. पुलिस ने दो ट्रैक्टर टेलर पर लदा बालू को जब्त कर लिया है.
इस सबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बालू लदे ट्रेक्टर टेलर को जब्त कर लिया है. ट्रैक्टर टेलर किसका है इसका पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक एवं ड्राइवर का पता लगने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन