युवक की मां ने बताया मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए पति के पॉकेट से पैसा पत्नी ने निकाला था पैसा
Updated at : 01 Sep 2017 5:22 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : पत्नी के मोबाइल रिचार्ज कराने से खफा पति फांसी से झूल गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे फांसी उतार कर इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया. जहां युवक की हालत अब नाजुक बनी हुई है. बेटे का इलाज करा रही उसकी मां गीता देवी ने बताया कि उसकी […]
विज्ञापन
बेतिया : पत्नी के मोबाइल रिचार्ज कराने से खफा पति फांसी से झूल गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे फांसी उतार कर इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल बेतिया में भर्ती कराया.
जहां युवक की हालत अब नाजुक बनी हुई है. बेटे का इलाज करा रही उसकी मां गीता देवी ने बताया कि उसकी पतोहू आशा देवी ने ने बेटा रौशन महतो के पॉकेट से पचास रुपये के मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए निकाल ली व मोबाइल रिचार्ज नहीं होने के कारण वह पैसा लेकर वापस आयी,तो रौशन ने पत्नी आशा से नोट छीन लिया व उसे दो टुकड़े कर फाड़ दिया.
पति के इस हरकत से गुस्साई पत्नी ने फटे नोट को चार टुकडे में फाड़ दिया. रौशन ने आशा की पिटाई कर दी. उसके बाद सास बेटे-पतोहू के बीच विवाद को सुलझाने के लिए पचास रुपये रौशन को दे दी. जब रात में खाने के लिए आशा रौशन से पूछने गयी,तो उसने उसकी पिटाई कर दी व दूसरे कमरे में जाकर फांसी से झूल गया. परिजनों ने फांसी के फंदे से उसे उतारा व इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




