सब्जी विक्रेता को चाकू से गोद कर नौ हजार लूटे वारदात : दो

Updated at : 01 Sep 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को चाकू से गोद कर नौ हजार लूटे वारदात : दो

बेतिया : द्वारदेवी चौक के समीप बुधवार की दूर शाम रिक्शा से घर जा रहे सब्जी विक्रेता को चाकू से गोंद कर 9 हजार रुपये लूट लिया गया है. इस बाबत घुसूकपुर के निवासी महम्मद तबरेज अली ने कालीबाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में द्वार देवी चौक निवासी म. अब्दूल, हसन […]

विज्ञापन

बेतिया : द्वारदेवी चौक के समीप बुधवार की दूर शाम रिक्शा से घर जा रहे सब्जी विक्रेता को चाकू से गोंद कर 9 हजार रुपये लूट लिया गया है. इस बाबत घुसूकपुर के निवासी महम्मद तबरेज अली ने कालीबाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में द्वार देवी चौक निवासी म. अब्दूल, हसन सहित छह-सात अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में सब्जी विक्रेता तबरेज अली ने बताया है कि वह थोक सब्जी व्यवसायी नासीर के दुकान पर गया हुआ था. जहां आरोपी अब्दूल से उसका बतकही हो गयी थी. इसी बीच वह सब्जी बेचकर रात में रिक्शा से घर लौट रहा था.
इसी बीच द्वारदेवी चौक के समीप जैसे ही पहुंचा,तभी सभी आरोपियों ने उसे घेर लिया. रिक्शा से नीचे उतार कर चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गये. कालीबाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन