शराब कारोबारी बेटे को पिता ने किया पुलिस के हवाले
Updated at : 31 Aug 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

शिवाजीनगर : ओपी क्षेत्र के परवाना गांव में मंगलवार की रात एक पिता ने अपने शराब कारोबारी पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया. पिता के सूचना देने पर ओपी प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह, सह अनि अमरिंदर सिंह, रामकुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. तीन बोतल आरएस 750 एमएल शराब के साथ युवक को […]
विज्ञापन
शिवाजीनगर : ओपी क्षेत्र के परवाना गांव में मंगलवार की रात एक पिता ने अपने शराब कारोबारी पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया. पिता के सूचना देने पर ओपी प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह, सह अनि अमरिंदर सिंह, रामकुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे. तीन बोतल आरएस 750 एमएल शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गये.
ओपी प्रभारी ने बताया कि परबन्ना गांव निवासी अमरनाथ उर्फ उदन चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र ऋषिकेश चौधरी उर्फ पंकज कुमार अपने पीठ पर एक बैग में तीन बोतल शराब लेकर गांव के ही कुछ लोगों को पहुंचाने जा रहा था. जानकारी होने पर उसके पिता ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर
शराब कारोबारी बेटे
परबन्ना गांव पहुंच कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने बताया कि डुमरा मोहन चौक स्थित ठीका डीह गांव के संजय मंडल अपने मुर्गा फार्म की आड़ में शराब का कारोबार करता है. उसी से शराब लाकर क्षेत्र में बेचता है. ओपी प्रभारी ने बताया कि कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में अपने पिता के साथ भी मारपीट किया करता था. पिता कई बार उसे गलत काम करने से मना भी कर चुके थे, लेकिन उक्त युवक अपने कुछ दोस्तों के बहकावे में आकर शराब पहुंचाने का काम करता था. इधर, पूछताछ के बाद ठीक डीह गांव के संजय मंडल की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.
समस्तीपुर के शिवाजी नगर में हुई घटना
मुर्गा फॉर्म की आड़ में कर रहा था शराब का धंधा
तीन बोतल शराब पहुंचाने के दौरान पुलिस ने दबोचा
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने युवक को भेजा जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




