शनिचरी में दहेज के लिये जिंदा जलाने का प्रयास

Updated at : 31 Aug 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
शनिचरी में दहेज के लिये जिंदा जलाने का प्रयास

बेतिया : दहेज की खातिर विवाहिता को केरोसिन छिड़कर ससुराल वालों ने मंगलवार की देर शाम जलाने का प्रयास किया है. विवाहिता जोर-जोर से रोनी लगी. उसके जो-जोर की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. जिससे उसकी जान बच सकी. मामला शनिचरी थाना के बहुअरवा गांव की बतायी गयी है.घटना की […]

विज्ञापन

बेतिया : दहेज की खातिर विवाहिता को केरोसिन छिड़कर ससुराल वालों ने मंगलवार की देर शाम जलाने का प्रयास किया है. विवाहिता जोर-जोर से रोनी लगी. उसके जो-जोर की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. जिससे उसकी जान बच सकी. मामला शनिचरी थाना के बहुअरवा गांव की बतायी गयी है.घटना की सूचना ग्रामीणों ने विवाहिता के मायके वालों को दी. सूचना पर पहुंचे विवाहिता के पिता हबीब मियां ने जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है.

जहां विवाहिता तराना खातून बेहोशी की हालत में है. पुलिस को दिये बयान में विवाहिता तराना खातून ने बताया है कि उसकी शादी बहुअरवा निवासी मुर्तुजा अंसारी से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद से ही पति, सास, ननद व परिवार के अन्य सदस्य शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे व मारपीट करते रहते हैं. इसी बीच सुबह सभी लोगों ने मारपीट की.

शाम में केरोसिन छिड़कर जलाने का प्रयास करने लगे. इससे विवाहिता जोर-जोर से रोनी लगी. विवाहिता की रोनी की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गये. जिससे उसकी जान बच सकी. ग्रामीणों ने तराना के मायके वालों को सूचना दी. सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां विवाहिता बेहोशी की हालत में जीवन व मौत से जूझ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन