दलित युवक सहित दो को पीट कर किया अधमरा

Updated at : 30 Aug 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
दलित युवक सहित दो को पीट कर किया अधमरा

बेतिया : मझौलिया से बेतिया अस्पताल में बहन के बच्चे का इलाज कराने आये बाइक सवार दलित युवक सहित उसके पड़ोसी को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बना लिया व दोनों युवकों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. युवकों की पहचान मझौलिया थाना के ओझा मठिया निवासी राजन कुमार व दीपक कुमार पासवान के रूप […]

विज्ञापन

बेतिया : मझौलिया से बेतिया अस्पताल में बहन के बच्चे का इलाज कराने आये बाइक सवार दलित युवक सहित उसके पड़ोसी को ग्रामीणों ने पकड़ कर बंधक बना लिया व दोनों युवकों को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. युवकों की पहचान मझौलिया थाना के ओझा मठिया निवासी राजन कुमार व दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस सोमवार की देर रात घटना स्थल पर पहुंची. बंधक बनाये गये गंभीर रूप से जख्मी युवकों को ग्रामीणों को चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती करायी. वहीं बेलदारी के महम्मद अरमान के ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने के मामले में थाने में आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष रमेशचन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में इलाजरत ओझा मठिया के राजन कुमार ने बताया कि उसकी बहन बबीता देवी की शादी भरविलया के अर्जुन महतो से हुई है. बहन को चार दिन पहले बच्चा हुआ था. बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण इलाज कराने इसके पिता पहलाद महतो भी बेतिया आ गये थे. पिता ने राजन को पैसा लेकर बेतिया आने की बात कही. राजन अपने पड़ोसी दीपक कुमार पासवान के साथ देर शाम बाइक से पैसा लेकर आ रहा था. बेलदारी के समीप बाइक खड़ा कर दोनों लंघुशंका करने लगे. इसी बीच ग्रामीण आये व दोनों को पकड़ को गांव में ले गये. लाठी-डंडे, ईट-पत्थर से जमकर पीटाई कर दी व बंधक बना लिया.
वहीं बेलदारी के महम्मद अरमान ने थाने में दिये गये आवेदन में बताया है कि उसके ट्रैक्टर से बैट्री चोरी की जा रही थी. तभी बगल में सोये चालक की निंद खुल गयी,तो देखा कि एक बाइक पर दो लोग ट्रैक्टर का बैट्री चुरा कर भाग गये. जबकि राजन व दीपक पकड़े गये. पकड़े गये युवकों के पॉकेट से एक रिंच भी मिला है. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ पुलिस को सौंप दी.
बाइक से रुपये लेकर बहन के बच्चे का इलाज कराने बेतिया आ रहे थे दोनों युवक
पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा युवकों काे जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन