सिक्का बना जी का जंजाल, दुकानदार लेने में करते हैं आनाकानी, लोग परेशान

Updated at : 28 Aug 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
सिक्का बना जी का जंजाल, दुकानदार लेने में करते हैं आनाकानी, लोग परेशान

बेतिया : सिक्कों की खनखनाहट सुनने में भले ही अच्छी लगती हो लेकिन जिले में इन दिनों यह जी का जंजाल बन चुका है. जंजाल इसलिए क्योंकि यह सिक्का बैंको में किच- किच की वजह बन रही है. दुकानों से यह सिक्का ताने के साथ लौटा दिये जा रहे हैं. थोक मंडी मेंतो इन सिक्कों […]

विज्ञापन
बेतिया : सिक्कों की खनखनाहट सुनने में भले ही अच्छी लगती हो लेकिन जिले में इन दिनों यह जी का जंजाल बन चुका है. जंजाल इसलिए क्योंकि यह सिक्का बैंको में किच- किच की वजह बन रही है. दुकानों से यह सिक्का ताने के साथ लौटा दिये जा रहे हैं. थोक मंडी मेंतो इन सिक्कों की आयी बाढ़ ने धंधा ही चौपट कर रखा है. नतीजा सिक्को को लेकर अब लोग थानों की तरफ रुख करने लगे है.
यह सिक्का मारपीट की वजह बनता जा रहा है. इस पर यदि जल्द हीं कोई हल नहीं निकलता है, तो यह सिक्का जिला व्यापी आंदोलन का रास्ता भी अख्तियार कर सकता है. सिक्कों को लेकर सबसे ज्यादा समस्या छोटे दुकानदारों को हो रहा है. पान चाय, खैनी के दुकानदार तो इस समस्या से ज्यादा परेशान है. अखबारों के हॉकरों की भी हालत वही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन