लौरिया में गोली मार कर युवक की हत्या

Updated at : 27 Aug 2017 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
लौरिया में गोली मार कर युवक की हत्या

लौरिया : लौरिया में 28 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. युवक का शव मठिया तिरहुत केनाल नहर धांगडटोली के समीप मिला. मृतक युवक की पहचान वृत्ताटोला के सरल मियां का 28 वर्षीय पुत्र नजाम अंसारी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार व शनिचरी थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

लौरिया : लौरिया में 28 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. युवक का शव मठिया तिरहुत केनाल नहर धांगडटोली के समीप मिला. मृतक युवक की पहचान वृत्ताटोला के सरल मियां का 28 वर्षीय पुत्र नजाम अंसारी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार व शनिचरी थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल, बेतिया में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.

लौरिया थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह की गयी है. साक्ष्य मिटाने के लिए शव को धांगडटोली के समीप फेंक दिया गया है. परिजनों की ओर से अभी तक किसी के खिलाफ आवेदन नहीं दिया गया है. बताया जाता है कि अहले सुबह तिरहुत केनाल की ओर से शौच करने आये लोगों ने युवक का शव देखा. युवक गुलाबी टी-सर्ट व काला ट्रैक सूट पहना हुआ था व उसका रंग गेहुंआ था. युवक के सीने में गोली मारी गयी थी. शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में फैल गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

मठिया तिरहुत केनाल नहर धांगडटोली के समीप मिला शव
सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन