डूबने से 11 की गयी जान 50 लोग लापता

बेतिया : जिले में आयी बाढ़ भारी तबाही मचा रही है. नरकटियागंज, मैनाटांड़, साठी, गौनाहा, सिकटा, मझौलिया व बगहा समेत अन्य प्रखंडों में लगातार पानी बढ़ रहा है. हालांकि, चनपटिया समेत कुछ प्रखंडों में पानी थोड़ा कम हुआ है, लेकिन हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं. इसी बीच जिले में बाढ़ के पानी में डूबने […]
बेतिया : जिले में आयी बाढ़ भारी तबाही मचा रही है. नरकटियागंज, मैनाटांड़, साठी, गौनाहा, सिकटा, मझौलिया व बगहा समेत अन्य प्रखंडों में लगातार पानी बढ़ रहा है. हालांकि, चनपटिया समेत कुछ प्रखंडों में पानी थोड़ा कम हुआ है, लेकिन हालात अभी सामान्य नहीं हुए हैं. इसी बीच जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से मरनेवालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.
पिछले 24 घंटे के दौरान जिले में डूबने से एक युवती समेत 11 की मौत की सूचना है. करीब 50 लोग लापता बताये जा रहे हैं. इसमें गौनाहा व सिकटा सर्वाधिक प्रभावित हैं. अब तक जिले में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या करीब 26 हो गयी है. जबकि प्रशासन के रिकॉर्ड में मंगलवार तक नौ मौतें ही दर्ज हैं. बाढ़ के पानी में बह कर मरनेवालों में सिकटा के गौरीपुर मुरली निवासी तौहिद आलम, वसीम अकरम व भुवन टोला निवासी अनुवास शामिल हैं. चनपटिया के पुरैना बाजार में लखन साह, जान मियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




