बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम
Updated at : 15 Aug 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़वा : आदापुर व रक्सौल प्रखंड में सोमवार को पानी कम हुआ, तो रामगढ़वा प्रखंड में बाढ़ ने उत्पात मचा दिया. इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. गोनहा व अधकपरिया गांव में सैकड़ों लोग फंसे हैं. इसके बाद एनडीआरएफ चार टीमों को बोट लेकर बचाव के लिए रवाना किया गया. तीन टीम अधकपरिया के लिए […]
विज्ञापन
रामगढ़वा : आदापुर व रक्सौल प्रखंड में सोमवार को पानी कम हुआ, तो रामगढ़वा प्रखंड में बाढ़ ने उत्पात मचा दिया. इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं. गोनहा व अधकपरिया गांव में सैकड़ों लोग फंसे हैं. इसके बाद एनडीआरएफ चार टीमों को बोट लेकर बचाव के लिए रवाना किया गया. तीन टीम अधकपरिया के लिए तो एक टीम को बौद्धा भेजा गया. एनडीआरएफ की टीम लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले आने में जुटी हुई है, तो राष्ट्रीय राज्यमार्ग
बचाव कार्य में
पर आवागमन बाधित है. जानकारी के मुताबिक बेला से भेड़िहरवा को जोड़ने वाली सड़क को बाढ़ की तेज धार ने लगभग 15 फुट तक तोड़ दिया है. वहीं अधकपरिया के केसरे हिंद बांध पर तीन दिनों से पानी का दबाव बना हुआ है. केसरे हिंद बांध के भी टूटने की खबर है. लेकिन एसडीओ श्रीप्रकाश ने कहा कि बांध टूटने की सूचना उन्हें नहीं है. बाढ़ का पानी प्रखंड मुख्यालय, को-ऑपरेअिव कॉलेज, रेश्मा देवी +2 कॉलेज के साथ-साथ अधकपरिया, फुलवरिया, गाद बहुअरी, अहिरौलिया,
सिहांसनी, रामढ़वा, भेड़िहारी, त्रिवेणी, सुखी सेमरा, सिसवनिया, डैनिया टोला आदि गांव में बढ़ता जा रहा है. वहीं रामगढ़वा, सिंहासनी, मुरला, धनहरदिहुली, खरकटवा, गुरहनवा, बौद्धा, भलुअहिया, सतपिपरा, मिश्रलिया, खुगनी, इनरवा, चंपापुर, मुसहरी, बैरिया समेत दर्जनों गांव में बाढ़ का कहर बना हुआ है. इस दौरान बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल व सुगौली विधायक रामचंद्र सहनी, संजय ठाकुर ने रामगढ़वा पहुंच कर अधिकारियों से बाढ़ के संबंध में बातचीत की.
दो सप्ताह में दायर होगा आरोप पत्र: सीबीआइ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




