कार्रवाई. आधे घंटे तक खूब चली जेसीबी, बरसे हथौड़े, हटा अतिक्रमण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बेतिया : शहर के केआर स्कूल से संत जेवियर स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क से बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया. पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने उतरी नगर परिषद की टीम ने अवैध कब्जों पर जेसीबी चलवा उसे ढ़हा दी. इसी दौरान जो भी अतिक्रमण अवैध रूप से पाये गये, उसे जेसीबी चलाई गई. झोपड़ियां, […]
विज्ञापन
बेतिया : शहर के केआर स्कूल से संत जेवियर स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क से बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया. पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने उतरी नगर परिषद की टीम ने अवैध कब्जों पर जेसीबी चलवा उसे ढ़हा दी. इसी दौरान जो भी अतिक्रमण अवैध रूप से पाये गये, उसे जेसीबी चलाई गई. झोपड़ियां, टिनशेड के साथ ही पक्का निर्माण पर भी जेसीबी चली. महज दो घंटे चले इस अभियान के बाद यह मेन रोड न सिर्फ अतिक्रमण मुक्त हो गया, बल्कि काफी चौड़ा भी दिखने लगा.
इस अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व नगर परिषद के जेई सुजय सुमन ने की. उन्होंने बताया कि केआर से संत जेवियर स्कूल जाने वाली इस मुख्य सड़क की अतिक्रमण को लेकर कई बार मोहल्लेवासियों ने शिकायत की थी. लोगों ने बताया था कि अति व्यस्त इस सड़क से प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा संख्या में छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक आत-जाते हैं. सड़क पर अतिक्रमण होने के कारण आये दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है.शिकायत मिलने के बाद नगर सभापति गरिमा सिकारिया और इओ डाॅ विपिन कुमार की सहमति से अतिक्रमण हटाने के लिए प्लान बनाया गया. इसी के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.
अभियान केआर स्कूल से संत जेवियर स्कूल जाने वाली मुख्य सड़क तक चलाया गया. इस दौरान सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर पक्का निर्माण, शेड निर्माण को तोड़ दिया गया. जबकि झोपड़ी को भी जेसीबी से उजार दिया गया. एकाएक नगर परिषद प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. अतिक्रमणकारी जेसीबी से उनके समान को क्षति नहीं हो, इसको लेकर वे खुद समानों को हटाने में लगे रहे. मौके पर सफाई वार्ड पार्षद सुनीता देवी, अमरनाथ गुप्ता, सफाई निरीक्षक संजय यादव, विनोद कुमार, विजयकांत मिश्र, राघवेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे.
होगी प्राथमिकी : नगर परिषद के जेई सुजय सुमन ने कहा कि अगर इस अति व्यस्त सड़क को अतिक्रमण किया जाता है,तो अतिक्रमण करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










