तीन को मेधावी होंगे सम्मानित

बेतिया : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार तीन अगस्त को स्थानीय टाउन हॉल में होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उल्लेखनीय है कि अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रभात खबर पिछले कई वर्षों से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी […]
बेतिया : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार तीन अगस्त को स्थानीय टाउन हॉल में होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उल्लेखनीय है कि अपने सामाजिक सरोकार के दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रभात खबर पिछले कई वर्षों से 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को हर वर्ष सम्मानित करता आ रहा है. गुरुवार को होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले भर के मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे.
समारोह में बिहार बोर्ड एवं सीबीएसई से 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. इस प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के करीब 600 से अधिक छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. प्रभात खबर की ओर से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर जिले भर के छात्र- छात्राओं में उत्साह का माहौल है. इसको लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से मेधावी छात्र-छात्रा प्रभात खबर के बेतिया कार्यालय से संपर्क कर आयोजन को लेकर जानकारी भी ले रहे हैं. इस कार्यक्रम में जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह को लेकर सभी तरह की तैयारी में प्रभातखबर परिवार जुट गया है. इसके लिए विभिन्न उच्च एवं उच्चतरमाध्यमिक विद्यालयों के प्रधानों से टॉपर छात्र छात्राओं की सूची भी मंगायी जा रही है. अधिकांश विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सूची उपलब्ध करा भी दी है. बाकी बचे विद्यालयों से मंगलवार तक सूची आ जाने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




