विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाजरत सेंट्रल जेल मोतिहारी के विचाराधीन बंदी 40 वर्षीय शंभु चौधरी की मौत हो गयी. वह कुंडवाचैनुपर का रहने वाला था. पुलिस ने उत्पात अधिनियम के तहत उसे 20 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. जेल पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जेल प्रशासन ने प्राण रक्षार्थ […]
मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाजरत सेंट्रल जेल मोतिहारी के विचाराधीन बंदी 40 वर्षीय शंभु चौधरी की मौत हो गयी. वह कुंडवाचैनुपर का रहने वाला था. पुलिस ने उत्पात अधिनियम के तहत उसे 20 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. जेल पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी. जेल प्रशासन ने प्राण रक्षार्थ उसको इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा. गुरूवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए 23 मई को ही पीएमसीएम रेफर करते हुए इसकी सूचना जेल प्रशासन को भेजी थी.
इधर जेल प्रशासन ने बंदी को पटना भेजने के लिए एसपी जितेंद्र राणा से सुरक्षा गार्ड मांगी थी. सुरक्षा गार्ड मुहैया कराने में देरी के कारण बंदी समूचित इलाज के अभाव में बंदी की मौत हो गयी.शंभू की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.उनका रो-रो कर बुरा हाल था. परिजन प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




