पुराने दिग्गज चुनाव हारे, तो नये चेहरों को मिला मौका

Updated at : 24 May 2017 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
पुराने दिग्गज चुनाव हारे, तो नये चेहरों को मिला मौका

एमएलसी के भाई, नसीमा,मणि व कुमकुम भी हारे मोतिहारी : नगर निकाय, मोतिहारी के चुनाव में इस बार कई दिग्ग्जों को एक तरफ जनता नकार दिया है, तो कई नये चेहरों को मौका भी दिया है.वार्ड नंबर-24 से विधान पर्षद बब्लू गुप्ता के भाई अजय गुप्ता,वार्ड नंबर-15 से राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष नसीमा खातून,वार्ड […]

विज्ञापन

एमएलसी के भाई, नसीमा,मणि व कुमकुम भी हारे

मोतिहारी : नगर निकाय, मोतिहारी के चुनाव में इस बार कई दिग्ग्जों को एक तरफ जनता नकार दिया है, तो कई नये चेहरों को मौका भी दिया है.वार्ड नंबर-24 से विधान पर्षद बब्लू गुप्ता के भाई अजय गुप्ता,वार्ड नंबर-15 से राजद महिला सेल की जिलाध्यक्ष नसीमा खातून,वार्ड नंबर-16 से मणिभूषण श्रीवास्तव,वार्ड नंबर-पांच से राजेश कुमार गुप्ता,वार्ड नंबर-37 से राजकुमारी देवी व वार्ड नंबर -18 से डाॅ कुमकुम सिन्हा को जनता ने नकार दिया है. मुख्य पार्षद रहे प्रकाश के वार्ड नंबर-29 से उत्तम राम,वार्ड नंबर-चार से प्रसिद्ध युवा शायर गुलरेज शहजाद,वार्ड नंबर-16 से अभय सिंह,वार्ड नंबर-25 से ज्योति देवी
पुराने दिग्गज चुनाव
,वार्ड
नंबर-30 से मदन मोहन सिंह व वार्ड नंबर-13 से अंजू वर्मा के रूप में नये चर्चित चेहरे काे जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है. दूसरी तरफ वार्ड नंबर-24 से उपमुख्य पार्षद रहे मोहिबुल हक,वार्ड नंबर-34 से ब्रजकिशोर श्रीवास्तव,वार्ड नंबर-36 से रविभूषण,वार्ड नंबर-15 से मदन मोहन मिश्रा व वार्ड नम्बर-31 से सिकेंद्र चौरसिया को जनता ने प्रतिनिधित्व का मौका सौंपा है. जनता ने इस बार विकास का मुद्दा बना कर अपना प्रतिनिधित्व चुना है. स्थानीय मुद्दों को गंभीरता से लेनेवाले को तरजीह दी है.
रक्सौल: सभापति रेणु गुप्ता व उप सभापति
प्रमोद िसंह नहीं बचा सके अपनी सीट
जीत की खुशी में कहीं उड़े गुलाल, तो हारे प्रत्यािशयों के समर्थकों में गम का माहौल
नौ को प्रतिनििधयों का होगा शपथ ग्रहण
पटना. पहले चरण के नगर निकाय चुनाव की मतगणना का परिणाम घोषित कर दिया गया है. पहले चरण में 100 नगर निकायों के 1326 वार्डों की मतगणना मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. इसके साथ ही सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया. पहले चरण में निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल आठ जून को समाप्त हो रहा है. आयोग नौ जून को प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण कराने का निर्देश दे सकता है. 100 नगर निकायों में रविवार को मतदान कराया गया था. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने बताया कि सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न हो गयी है.
नौ को प्रतिनििधयों
कहीं से भी शिकायत नहीं मिली है. निर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र जारी किया जा चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन