आठ पुराने व चार नये प्रत्याशियों ने मारी बाजी

Updated at : 24 May 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
आठ पुराने व चार नये प्रत्याशियों ने मारी बाजी

चकिया : नगर पंचायत चुनाव का मतगणना मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार मे हुआ. कार्यालय के इर्द-गिर्द सबेरे से ही प्रत्याशी व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. समर्थक अपने हाथ फुल का माला और अबीर गुलाल ले रखे थे. लेकिन प्रत्याशियों के दिल की धड़कने तैज थी, जो चेहरा से स्पष्ट हो रहा […]

विज्ञापन

चकिया : नगर पंचायत चुनाव का मतगणना मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार मे हुआ. कार्यालय के इर्द-गिर्द सबेरे से ही प्रत्याशी व समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. समर्थक अपने हाथ फुल का माला और अबीर गुलाल ले रखे थे. लेकिन प्रत्याशियों के दिल की धड़कने तैज थी, जो चेहरा से स्पष्ट हो रहा था.

हालचाल पूछने वाले लोगों से बनावटी मुस्कान के साथ जीत का आश्वासन देते हुए दिख रहे थे. क्योंकि चुनाव का बिगुल बजने के बाद मतदान के दिन तक कड़ी मेहनत के साथ-साथ जीत के सारे पैंतरेबाजी का परिणाम आने वाला था. मतदाताओं ने किसी प्रत्याशी को ना कह कर नाराज नही किया. लेकिन मन मे लिया गया निर्णय मतदाताओ ने चुनाव के दिन ही देकर इवीएम मे बंद कर दिया था. इवीएम खुलेगा तो किस की किस्मत साथ देगी, और किस को दगा, शायद यही चिंता सता रही थी प्रत्याशियों को.

लोग उस पल को जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अनुमंडल कार्यालय सड़क को जोड़ने वाली पथ के पास बेरियर लगाया गया था. वहां स्थायी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस बल तैनात किया गये थे. मतगणना एजेंट को कड़ी जांच के बाद मतगणना हॉल मे प्रवेश करना पड़ रहा था. विधि व्यवस्था का कमान स्वयं डीएसपी मुद्रिका प्रसाद सम्भाल रखे थे.

निर्धारित समय से मतगणना कार्य किया गया शुरू
चुनाव मे अधिकतर पुराने चेहरे या उनके परिवार के सदस्य ने बाजी मारी. 12 वार्ड मे आठ पुराने चेहरे या उनके परिवार के सदस्यो पर विश्वास किया सिर्फ चार नये चेहरा जीत कर सामने आये. सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चित्रगुप्त कुमार ने प्रमाणपत्र दिया. प्रेक्षक के रूप मे आये कपिलेशवर मंडल के देख-रेख मे मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ. प्रमाण पत्र लेकर अनुमंडल कार्यालय के बाहर निकलते समर्थको ने फुल- मालाओं से अपने चहेते नेताओ को लाद दिया, और मिठाई खिला कर मुह मिठा किया. साथ ही जिंदा बाद का नारा लगाते हुए अपने अपने वार्ड को लौट गये.
एसडीओ चित्रगुप्ता कुमार ने कहा कि 144 के तहत किसी प्रकार का विजय जुलूस निकालने वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
डीएसपी मुनदिरका प्रसाद ने बताया कि विधिव्यवस्था के लिए नगर पंचायत अंतर्गत पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ।इसके लिए अनुमंडल के मेहसी, केसरिया, कल्याणपुर ,चकिया, पिपरा थाना का पुलिस बल तैनात किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन