पांच बच्चे डूबे, दो की मौत
Updated at : 22 May 2017 4:14 AM (IST)
विज्ञापन

चिरैया (पूचं) : सिकरहना बूढ़ी गंडक में रविवार की दोपहर स्नान करने गयीं दो बहनों की डूबने से मौत हो गयी. दोनों की पहचान लालबेगिया गांव निवासी विजय सहनी की पुत्री आशा कुमारी (15) व निरआशा कुमारी (10) के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही सअनि विनोद कुमार शर्मा व सैफ के […]
विज्ञापन
चिरैया (पूचं) : सिकरहना बूढ़ी गंडक में रविवार की दोपहर स्नान करने गयीं दो बहनों की डूबने से मौत हो गयी. दोनों की पहचान लालबेगिया गांव निवासी विजय सहनी की पुत्री आशा कुमारी (15) व निरआशा कुमारी (10) के रूप में हुई है. घटना की खबर मिलते ही सअनि विनोद कुमार शर्मा व सैफ के जवान पहुंच शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के पांच बच्चे सिकरहना नदी मे स्नान करने गये. पांचों एक साथ पानी में छलांग लगाये. इसी बीच दो सगी बहनें नदी की बीच धारा में चली गयीं. बच्चों की चीख-पुकार सुन आस-पास के लोगों ने दौड़ कर इंदु कुमारी, पूजा कुमारी व दीपक कुमार बचा लिया. लोगों का कहना है कि यह सब कभी भी नदी में स्नान करने नहीं जाती थी फिर कैसे चली गयीं.
पांच बच्चे डूबे
तैरने भी नहीं आता था. क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. मृतका के पिता विजय सहनी बांग्लादेश में मजदूरी करते हैं. घर पर दादा, दादी व मां हैं. दोनों बहन सपही गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय में अाठवीं व चौथी वर्ग की छात्रा थी. मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, घटना की खबर मिलते ही अंचल के राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने में जुटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




