चलती बोलेरो में दुष्कर्म कर महिला को फेंका

मोतिहारी : चलती बोलेरो में रेप कर महिला को सुनसान स्थान पर फेंक दिया. पीड़िता को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भरती कराया है. पीड़िता तुरकौलिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली है. पीड़िता ने नगर थाने की दारोगा शशिकला को बताया कि वह 19 मई, 2017 को बेतिया आइजी से एक […]
मोतिहारी : चलती बोलेरो में रेप कर महिला को सुनसान स्थान पर फेंक दिया. पीड़िता को स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में भरती कराया है. पीड़िता तुरकौलिया थाना क्षेत्र की रहनेवाली है.
पीड़िता ने नगर थाने की दारोगा शशिकला को बताया कि वह 19 मई, 2017 को बेतिया आइजी से एक केस के सिलसिले में मिलने गयी थी. वहां से वह ट्रेन पकड़ने के लिए बेतिया स्टेशन पहुंची. वहां मनोज ठाकुर ने जबरदस्ती बोलेरो में बैठा लिया. गाड़ी को आगे बढ़ा दिया. गाड़ी में पहले से ही तीन व्यक्ति मुंह बांधे हुए बैठे थे. इन लोगों ने चलती बोलेरो में मारपीट की व दवा खिला कर उसे बेहोश कर दिया. जब होश आया, तो अर्धनग्न स्थिति में पायी. स्थानीय लोगों ने उसकी आवाज सुन झाड़ी से निकाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




