मछली व्यवसायी को मारी गोली, घायल

Updated at : 18 May 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
मछली व्यवसायी को मारी गोली, घायल

मोतिहारी : छतौनी में बाइक सवार अपराधियों ने मछली व्यवसायी उमेश सहनी को गोली मार दी. उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है. घायल व्यवसायी को एक निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है. घटना बुधवार देर शाम करीब 8:15 बजे की है. छतौनी के इंस्पेक्टर विजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी नर्सिंग होम […]

विज्ञापन

मोतिहारी : छतौनी में बाइक सवार अपराधियों ने मछली व्यवसायी उमेश सहनी को गोली मार दी. उसके दाहिने हाथ में गोली लगी है. घायल व्यवसायी को एक निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया है.

घटना बुधवार देर शाम करीब 8:15 बजे की है. छतौनी के इंस्पेक्टर विजय कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी नर्सिंग होम पहुंच घायल से पूछताछ कर रहे है. बताया जाता है कि तुरकौलिया मजुराहां के उमेश सहनी व उसका भाई अजय सहनी भगीनी की शादी का कार्ड बांट कर हरदिया गांव से बाइक से वापस घर लौट रहे थे. इस दौरान छतौनी थाना अंतर्गत छोटा बरियारपुर स्थित चर्च के पास दो

मछली व्यवसायी को
अपाची बाइक सवार छह अपराधियों ने गोली चला दी. बाइक उमेश चला रहा था, गोली उसके दाहिने हाथ में लगी. घटना को अंजाम देकर अपराधी एनएच 28 की तरफ फरार हो गये. सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. बरियारपुर पूल के पास साइड लेने के दौरान आपाची बाइक सवारों ने दोनों भाईयों की झंझट हुई. दोनों भाई बाइक लेकर आगे बढे तो आपाची बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर उनपर गोली चला दी. इधर डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि मरीज खतरे से बाहर है.
भगीनी की शादी का कार्ड बांट लौट रहा था घर
व्यवसायी के दाहिने हाथ में लगी गोली, इलाजरत तुरकौलिया मजुराहा का रहने वाला है व्यवसायी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन