आज भी ठप रहेगी चार फीडरों में बिजली

मोतिहारी : संग्रामपुर 400 केवीए ग्रिड से मोतिहारी, रक्सौल व बेतिया ग्रिड को जोड़ने के लिए हो रहे टावर निर्माण को लेकर रविवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रही. विभाग के अनुसार सोमवार को भी टावर निर्माण कार्य होगा. इसके कारण सुबह करीब 11 बजे से शाम करीब छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. […]
मोतिहारी : संग्रामपुर 400 केवीए ग्रिड से मोतिहारी, रक्सौल व बेतिया ग्रिड को जोड़ने के लिए हो रहे टावर निर्माण को लेकर रविवार को भी बिजली आपूर्ति ठप रही. विभाग के अनुसार सोमवार को भी टावर निर्माण कार्य होगा. इसके कारण सुबह करीब 11 बजे से शाम करीब छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही.
बिजली आपूर्ति से प्रभावित फिडरों में शांतिपूरी, सदर अस्पताल, चांदमारी के अलावे माधोपुर उपकेंद्र के हरसिद्धि फिडर में बिजली आपूर्ति बाधित होगी. बिजली बाधित होने से भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इधर कार्यपालक अभियंता संचरन कुमार गिरीश ने बताया कि अगर सोमवार को कार्य पूरा नहीं हुआ तो मंगलवार को भी इन फिडरों में आपूर्ति प्रभावित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




