935 बोतल शराब जब्त दो कारोबारी गिरफ्तार

Updated at : 15 May 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
935 बोतल शराब जब्त दो कारोबारी गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रघुनाथपुर से 935 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. मामले में दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. मुख्य कारोबारी राहुल सिंह भागने में सफल रहा. पुष्टि नगर इंस्पेक्टर […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर रघुनाथपुर से 935 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. बरामद शराब हरियाणा निर्मित है. मामले में दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. मुख्य कारोबारी राहुल सिंह भागने में सफल रहा. पुष्टि नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने की. पुलिस को सूचना मिली कि बली साह एवं रघु डिलेवरी के लिए शराब लेकर आ रहा है. पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त कारोबारी को धर दबोचा.

गिरफ्तार के पास से एक अपाची बाइक नंबर बीआर05पी/6213 तथा दो मोबाइल, तीन एटीएम, एक डेबिट कार्ड तथा 10 हजार रुपया नकद बरामद किया है. गिरफ्तार के निशानदेही पर रघुनाथपुर ओपी के चमड़ा गोदाम के पास छापेमारी की गयी, जहां 935 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. मामले में नौ अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. गिरफ्तार कारोबारियों में रघु कुमार गौनाहा जिला पश्चिमी चंपारण तथा बली साह रघुनाथपुर का रहनेवाला बताया जाता है. इधर नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि कृष्णा कुमार, दीपक कुमार तथा राहुल सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है. इस छापेमारी में इंस्पेक्टर के अलावे दारोगा संजीव कुमार, रघुनाथपुर ओपी प्रभारी विरेंद्र सिंह, जमादार सिंह, राजीव हसन, आरपी सिंह एवं जमादार हुसैन सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

मोतिहारी : सदर अस्पताल में इलाज कराने आये एक बालकैदी फरार हो गया. फरार बाल कैदी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिशन चौक निवासी संजीत कुमार ठाकुर का पुत्र सूरज कुमार बताया जाता है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त बाल कैदी पिछले कुछ दिनों से बाल सुधार गृह में बंद था, जहां उसकी तबीयत खराब हो गयी. बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लगाया गया, जहां पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. बाल सुधार गृह के पर्यवेक्षण पदाधिकारी के आवेदन पर उक्त कैदी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी तेज कर दी गयी है. उक्त जानकारी नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन