124 कार्टन शराब के साथ पांच गिरफ्तार

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के एक ईंट भट्ठे से गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में 124 कार्टन शराब के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है़ इस क्रम में डिलीवरी के लिए आया ट्रक रेड से पूर्व ही गायब हो गया. पुलिस के अनुसार, 30-35 की संख्या में […]
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के लदौरा गांव के एक ईंट भट्ठे से गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में 124 कार्टन शराब के साथ पांच कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है़ इस क्रम में डिलीवरी के लिए आया ट्रक रेड से पूर्व ही गायब हो गया. पुलिस के अनुसार, 30-35 की संख्या में कारोबारी मौके पर मौजूद थ़े
पुलिस की छापेमारी को देखते हुए अधिकतर कारोबारी मौके से फरार हो गये. मौके पर मौजूद पांच लोगों को पुलिस ने धर दबोचा़ इनमें लदौरा पंचायत के उपमुखिया इंद्रदेव कुमार सिंह उर्फ इंदर, चिमनी मालिक फूलबाबू सिंह, दुधपुरा के पप्पू कुमार, दादपुर के सुधीर कुमार व झखड़ा के दिलीप कुमार राय शामिल है़ं गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के आधार पर एक दर्जन लोगों को इस मामले में नामजद किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




