छतौनी में टेंपो की ठोकर से बाइक सवार की मौत, चालक फरार

मोतिहारी : छतौनी थाना के मठिया चौक के पास बाइक सवार विनोद कुवर को एक लापरवाह टेंपोचालक ने ठोकर मार दी. गंभीर रूप से घायल विनोद को मणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक मुफस्सिल थाना के बसतपुर बाड़ा टोला का रहने वाला था. बताया जाता है कि विनोद […]
मोतिहारी : छतौनी थाना के मठिया चौक के पास बाइक सवार विनोद कुवर को एक लापरवाह टेंपोचालक ने ठोकर मार दी. गंभीर रूप से घायल विनोद को मणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.मृतक मुफस्सिल थाना के बसतपुर बाड़ा टोला का रहने वाला था. बताया जाता है कि विनोद कुंवर शहर से मार्केटिंग कर बाइक से वापस घर लौट रहे थे.
इस दौरान मठिया चौक के पास एक लापरवाह टेंपोचालक ने बाइक में टक्कर मार दी. घटना के बाद टेंपो लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को हॉस्पीटल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चालक नाबालिग था. मणी हॉस्पिटल के डाॅ हरिशंकर तिवारी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. शव लेकर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




