पोल से टकरायी स्कूली बस, 14 जख्मी
Updated at : 13 May 2017 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

अरेराज : मोतिहारी-अरेराज मुख्य पथ पर बिजली पोल से स्कूली बस के टकराने की घटना में शुक्रवार को दर्जनों स्कूली बच्चे घायल हो गये. घटना बजरंग पेट्रोल पंप के पास की है. अरेराज जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो को बचाने में निजी स्कूली बस बिजली पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई. बस में करीब दो […]
विज्ञापन
अरेराज : मोतिहारी-अरेराज मुख्य पथ पर बिजली पोल से स्कूली बस के टकराने की घटना में शुक्रवार को दर्जनों स्कूली बच्चे घायल हो गये. घटना बजरंग पेट्रोल पंप के पास की है. अरेराज जा रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो को बचाने में निजी स्कूली बस बिजली पोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई. बस में करीब दो दर्जन स्कूली बच्चे सवार थे. घटना में 14 छात्र जख्मी हो गए, जिनमें तीन बच्चे को गंभीर चोंटे आयी है. सूचना पर एसडीओ व डीएसपी दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच घायल छात्रों को रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेजा. जहां प्राथमिक इलाज़ के बाद गंभीर हालत में तीन छात्रों को मोतिहारी रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, एसटी थम्स इंगलिस स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर हरसिद्धि की तरफ छात्रों को घर छोड़ने जा रही थी. बस पेट्रोल पंप से आगे बढ़ी की सामने से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो को बचाने में बस बिजली पोल से जा टकरायी. दुर्घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. जख्मी छात्र हरसिद्धि थाना क्षेत्र घिवाढ़ार, सिसवा कोरर सहित गांव के बताये जाते हैं. सूचना मिलते ही छात्रों के परिजन बच्चों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे.
गंभीर रूप से घायल छात्रों को स्कूल प्रशासन द्वारा बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया. अस्पताल परिसर में इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, सीओ रघुनाथ तिवारी, अश्विनी कुमार, स्कूल प्रबंधन व प्रशासनिक सहित पुलिस पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं. इधर ओपी प्रभारी थानाध्यक्ष रविकिशोर तिवारी द्वारा दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी को जब्त कर थाने ले गयी. छात्रों के इलाज में सहयोग के लिए मंदिर न्यास समिति उपाध्यक्ष विनय बिहारी वर्मा के द्वारा आर्थिक सहायता दी गई. वहीं गोविंदगंज विधायक राजू तिवारी अस्पताल पहुंच घायल बच्चों का हाल जाना.
क्या कहते हैं पदाधिकारी : एसडीओ विजय कुमार पांडेय ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी सभी छात्रों का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. सीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर सभी निजी विद्यालयों में चल रहे वाहनों के कागजात व ड्राइवरों के लाइसेंस की मांग की गई है. नियम के विरुद्ध वाहन चलाने वाले स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जायेगी.
घटना में जख्मी छात्रों की सूची
प्रिंस कुमार 10 वर्ष, अमित कुमार 8 वर्ष व अमन कुमार 10 वर्ष को गंभीर हालत में मोतिहारी रेफर कर दिया गया. वही अंकित राज, गौतम कुमार, रजनी कुमार, रमाकांत कुमार, रौनक राज, प्रीतम राज, बदल कुमार, ललिता कुमार, मनोज कुमार, तन्मय कुमार, मोहित, शिवम कुमार सहित दो दर्जन बच्चों को चोट व खरोच आयी है, जिनका इलाज स्थानीय स्तर पर हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




