गेहूं चुराने पर ''तालिबानी कार्रवाई'', चौराहे पर खंभे से बांध कर बच्चों को पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अरेराज/संग्रामपुर (पूचं) : संग्रामपुर में मंगलवार को मुरगा व गेहूं चोरी करनेवाले दो मासूम बच्चों को खंभे से बांध कर चौराहे पर सात घंटे तक पिटाई की गयी. पेट की खातिर दोनों ने चोरी की बात भी कबूल की, सामान भी बरामद हुआ, लेकिन ग्रामीण दोनों पर कहर बरपाने से बाज नहीं आये. इस मामले […]
विज्ञापन
अरेराज/संग्रामपुर (पूचं) : संग्रामपुर में मंगलवार को मुरगा व गेहूं चोरी करनेवाले दो मासूम बच्चों को खंभे से बांध कर चौराहे पर सात घंटे तक पिटाई की गयी. पेट की खातिर दोनों ने चोरी की बात भी कबूल की, सामान भी बरामद हुआ, लेकिन ग्रामीण दोनों पर कहर बरपाने से बाज नहीं आये. इस मामले में पुलिस भी घटना से घंटों अनजान बन रही. जब बात पुलिस के कानों तक पहुंची, तो बच्चों को मुक्त कराया.
जानकारी के अनुसार जलहा गांव के करीम मियां के घर में घुस कर उसी गांव के दो बच्चों ने मुरगा व एक बोरा गेहूं चुरा लिया. गृहस्वामी के घर से दोनों मासूमों के घर तक गेहूं का दाना गिरा हुआ मिला. इसके बाद शक के आधार पर करीम मियां के परिवारवालों ने दोनों बच्चों को पकड़ कर पूछताछ की. दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उनकी निशानदेही पर सामान भी बरामद हुआ. इसके बाद करीम व उसके परिवारवे दोनों बच्चों को घर से खींच गांव के चौराहे पर लेकर आये व हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से पीटा. उससे से भी मन नहीं भरा, तो दोनों को चौराहे के पास एक खंभे से बांध कर पिटाई की. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बच्चों को मुक्त करा परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन मिलने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










