पंचायत सचिव से राशि की होगी रिकवरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अरेराज : प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पंचायत सचिवो की हुई. बैठक में आधार कार्ड को बैंक खाता से अपटूडेट करने, बाल संरक्षण कमेटी बनाने, आंगनबाड़ी भवन की सूचि उपलब्ध कराने सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई. बीडीओ श्री पांडेय ने कहा कि सभी पंचायत सचिव […]
विज्ञापन
अरेराज : प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बीडीओ अमित कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पंचायत सचिवो की हुई. बैठक में आधार कार्ड को बैंक खाता से अपटूडेट करने, बाल संरक्षण कमेटी बनाने, आंगनबाड़ी भवन की सूचि उपलब्ध कराने सहित कई बिंदुओं पर समीक्षा की गई.
बीडीओ श्री पांडेय ने कहा कि सभी पंचायत सचिव एक सप्ताह के अंदर पेंशनधारियों की भौतिक सत्यापन कर मृत या आयोग्य पेंशनधारियों की सूचि कार्यालय को उपलब्ध कराये ताकि उनका नाम सूची से हटाया जा सके. अगर मृत या आयोग्य लोगो द्वारा पेंशन की राशि उठाने की शिकायत मिली तो उक्त पंचायत के सचिव से राशि की रिकवरी की जायेगी.
प्रखंड के 14 पंचायतो में 1867 लाभुकों के खाता को आधार से जोड़ने, पंचायत में बाल संरक्षण कमेटी का गठन व आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची को तीन दिनों के अंदर कार्यालय को अवगत कराने का आदेश दिया गया. मौके पर सभी पंचायत सचिव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










