बिहार : मोतिहारी में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत

Updated at : 04 May 2017 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मोतिहारी में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पिता-पुत्री की मौत

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धी थाना अंतर्गत पानापुर डकहवा बरगद गांव के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली के आज अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर एक साइकिल पर सवार एक व्यक्ति और उनकी पुत्री की मौत हो गयी जबकि पत्नी जख्मी हो गयी. हरसिद्धी थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धी थाना अंतर्गत पानापुर डकहवा बरगद गांव के समीप एक ट्रैक्टर ट्राली के आज अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसके नीचे दबकर एक साइकिल पर सवार एक व्यक्ति और उनकी पुत्री की मौत हो गयी जबकि पत्नी जख्मी हो गयी. हरसिद्धी थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि मृतकों में मोती लाल महतो :36: और उनकी 4 साल की पुत्री खुशबू शामिल हैं जो कोवैया गांव के रहने वाले हैं.

बिहार : नालंदा में पिकअप वैन पलटने से 3 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा जख्मी

उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल मोती लाल महतो की पत्नी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजू ने बताया कि मोती लाल महतो अपनी पत्नी और पुत्री के साथ एक साइकिल के साथ सवार होकर जा रहे थे तभी अपनी पत्नी और पुत्री के साथ साइकिल से सवार होकर जा रहे थे तभी वे अनियंत्रित होकर पलट गए उक्त ईंट लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन