बलुआ में छाबड़ा एजेंसी व चांदमारी में दो घरों से ढाई लाख की चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चोरों ने फिर मचाया उत्पात, पुलिस को दी खुलेआम चुनौती बंजरिया के चिलवनिया में जूनियर इंजीनियर के घर चोरी मोतिहारी : शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने फिर जमकर उत्पात मचाया. बलुआ चौक स्थित छाबड़ा एजेंसी का शटर काट 75 हजार कैश व सीसीटीवी कैमरा सहित उसका सारा सिस्टम चुरा लिया. वहीं चांदमारी एकौना […]
विज्ञापन
चोरों ने फिर मचाया उत्पात, पुलिस को दी खुलेआम चुनौती
बंजरिया के चिलवनिया में जूनियर इंजीनियर
के घर चोरी
मोतिहारी : शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने फिर जमकर उत्पात मचाया. बलुआ चौक स्थित छाबड़ा एजेंसी का शटर काट 75 हजार कैश व सीसीटीवी कैमरा सहित उसका सारा सिस्टम चुरा लिया. वहीं चांदमारी एकौना मोहल्ला में संतोष कुमार झा व उनके पड़ोसी राकेश कुमारर के घर में घुस कर लाखों की सम्पत्ति गायब कर दी.
घटना को लेकर व्यवसायी व गृहस्वामी ने नगर थाना में आवेदन दिया है. राजा बाजार निवासी व छबड़ा एजेंसी के मालिक राकेश सिंह ने पुलिस को बताया है कि करीब सात बजे शाम में दुकान बंद कर घर चला गया. एक मई की सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर सारा समान बिखरा मिला.
दुकान के छत का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे, उसके बाद काउंटर से 75 हजार कैश सहित सीसीटीवी का सिस्टम चोरी कर ली. वहीं चांदमारी एकौना निवासी संतोष कुमार झा ने पुलिस को बताया है कि परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये. इस दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुसकर डेल कंपनी का लैपटॉप, 15 हजार कैश,दो कीमती मोबाइल सहित करीब 80 हजार की सम्पत्ति चुरा ली. उसने बताया है कि पड़ोसी राकेश के घर से भी चोरों ने नकद सहित हजारों का समान गायब कर दिया.
नगर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी. बंजरिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के चिलवनिया में जुनियर इंजीनियर बिट्टू सुदन कुमार के निर्माणाधीन मकान में घुस कर चोरों ने मजदूरों के पॉकेट से करीब दस हजार कैश व एक कीमती मोबाइल चुरा लिया. मजदूर उनके मकान में रहकर निर्माण कार्य कर रहे है. बंजरिया पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










