रंगदारी नहीं देने पर डायन का आरोप लगा कर दंपती को पीटा

Updated at : 03 May 2017 3:40 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर डायन का आरोप लगा कर दंपती को पीटा

मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसतपुर गांव में रंगदारी नहीं देने पर डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके पति के साथ भी मारपीट की गयी.घायल दम्पत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने ग्रामीण अमीर […]

विज्ञापन
मोतिहारी : मुफस्सिल थाना अंतर्गत बसतपुर गांव में रंगदारी नहीं देने पर डायन का आरोप लगा एक महिला को बेरहमी से पीटा गया. बचाने गये उसके पति के साथ भी मारपीट की गयी.घायल दम्पत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.घटना को लेकर पीड़िता ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है.
उसने ग्रामीण अमीर राय, राजू राय, दिनेशराय, अनीता देवी, बबिता देवी, गुजरी देवी सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान उक्त सभी आरोपियों ने पहुंच डायन का आरोप लगा गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया.
उसने आरोप लगाया है कि उक्त सभी आरोपी पूर्व में 20 हजार की रंगदारी मांगी थी. इंकार करने पर डायन का आरोप लगा गांव से भगाने की धमकी दी थी. उसने 34 हजार का आभूषण सहित अन्य समान लूटने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन