सुगौली में बाइक सवार को चाकू मार किया घायल

Updated at : 03 May 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
सुगौली में बाइक सवार को चाकू मार किया घायल

मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत एक एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गये मृत्युंजय कुमार झा को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. घायल मृत्युंजय सुगांव का रहने वाला है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण श्यामसुदंर झा, अखिलेश झा, छोटे झा सहित अन्य को आरोपित […]

विज्ञापन

मोतिहारी : सुगौली थाना अंतर्गत एक एक पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने गये मृत्युंजय कुमार झा को चाकू मार घायल कर दिया गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घायल मृत्युंजय सुगांव का रहने वाला है. उसने पुलिस कैंप में आवेदन देकर ग्रामीण श्यामसुदंर झा, अखिलेश झा, छोटे झा सहित अन्य को आरोपित किया है. उसने पुलिस को बताया है कि घर से बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप पर गया.
पंप के पास पहुंचते ही पहले से घात लगा बैठे उक्त तीनों आरोपियों ने घेर लिया, उसके बाद चाकू से गोद घायल कर दिया. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए सुगौली थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन