ग्रामीणों ने तीन आरोपितों को किया पुलिस के हवाले

फेनहारा : थाना क्षेत्र की महिला ने स्थानीय थाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. महिला अपनी दो पुत्रियों के साथ अपने घर पर थी कि उसका देवर विजय पांडे जो पिछले दस बारह वर्षों से पकड़ीदयाल में रह रहा है अपने बेटा अभिनंदन पांडे, दामाद रणधीर दूबे के साथ चाकू लेकर घर में […]
फेनहारा : थाना क्षेत्र की महिला ने स्थानीय थाना में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है. महिला अपनी दो पुत्रियों के साथ अपने घर पर थी कि उसका देवर विजय पांडे जो पिछले दस बारह वर्षों से पकड़ीदयाल में रह रहा है अपने बेटा अभिनंदन पांडे, दामाद रणधीर दूबे के साथ चाकू लेकर घर में घुस कर छोटी पुत्री के साथ जबरदस्ती करने लगा.
विरोध करने पर मीरा देवी व बड़ी पुत्री के साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने तीनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी का पूर्व से अपराधिक इतिहास है. तीनों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




