गंदगी के बीच यात्रा करने को मजबूर हैं रेलयात्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बदहाली. सुगौली जंकशन पर सुविधाओं का अभाव टीसी कार्यालय में अधिकारी के जगह दूसरे व्यक्ति करते हैं काम सुगौली : यात्रियों को तरह-तरह की सुविधा मिलने की बात सुगौली स्टेशन पर बेमानी साबित हो रही है. सुगौली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्री गंदगी के […]
विज्ञापन
बदहाली. सुगौली जंकशन पर सुविधाओं का अभाव
टीसी कार्यालय में अधिकारी के जगह दूसरे व्यक्ति करते हैं काम
सुगौली : यात्रियों को तरह-तरह की सुविधा मिलने की बात सुगौली स्टेशन पर बेमानी साबित हो रही है. सुगौली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्री गंदगी के अंबार के बीच अपना समय व्यतित कर रहे हैं. प्रभात खबर की टीम शनिवार को रात 9:00 बजे से ही 12:00 बजे तक स्टेशन पर थी तो नजारा कुछ इस प्रकार था. प्लेटफार्म संख्या एक तथा दो पर यत्रतत्र कूड़ा-कचरा, यात्री प्रतीक्षालय में मल-मूत्र, यात्रियों के लिए पीने का पानी के लिए नलों के स्टॉल में लगे जमा गंदगी से उठ रहे दुर्गंध रेल के मुस्कान के साथ सेवा के दावों पर पलीता लगाता नजर आया.
वहीं प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर बने सार्वजनिक प्रतीक्षालय का हाल यह था कि यात्री कचरा और जानवरों के बीच सोने को मजबूर दिखे. जबकि प्रथम श्रेणी पुरुष प्रतीक्षालय व महिला प्रतीक्षालय बंद पाया गया. जबकि नवनिर्मित प्लेटफाॅर्म संख्या एक पर बन रहे प्रतीक्षालय में भी गंदगी का अंबार था. वहीं शौचालय में महिला व पुरुष का बोर्ड भी नदारद था.
हालांकि रात में रेल पुलिस के एएसआई रैंक के अधिकारी व दो जवान प्लेटफाॅर्म पर टहलते दिखे. लेकिन यात्रियों के परेशानी से उनकी कोई रुचि नहीं थी. रविवार की सुबह जब स्टेशन की पड़ताल की गयी तो देखा गया कि टीसी कार्यालय खुला था. लेकिन उसमें दूसरा व्यक्ति कार्य कर रहा था. नाम पूछे जाने पर वह कार्यालय से निकल बाहर हो गया. यहीं हाल प्लेटफाॅर्म नंबर दो का था. जिसकी गंदगी देख सहज अंदाजा लगाया जा सकता था कि कई दिनों से प्लेटफाॅर्म की सफाई नहीं हुई है. प्लेटफाॅर्म पर अवैध वेंडरों का कब्जा है. यहां बता दें कि सुगौली स्टेशन से मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, रक्सौल रेल मार्ग का एक ऐसा जंक्शन है. जहां से हावड़ा, दिल्ली, मुंबई सहित कई अन्य महानगरों को रेल जोड़ती है.
प्रतिदिन हजारों यात्री करते हैं यात्रा : मिली जानकारी के अनुसार सुगौली स्टेशन से प्रतिदिन करीब तीन हजार सामान्य यात्री और हजारों यात्री देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले यात्री यहां से ट्रेन पकड़ते है. जिन्हें सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानी होती है. कभी-कभी एकल खिड़की खुले रहने से यात्री बिना टिकट यात्रा करने पर विवश हो जाते हैं. सुगौली स्टेशन से प्रतिदिन करीब तीन लाख का राजस्व रेलवे को प्राप्त होता है. सुगौली स्टेशन से प्रतिदिन नेपाल जाने के लिए देसी-विदेशी पर्यटक भी होकर गुजरते हैं.
स्टेशन प्रबंधक विद्या किशोर प्रसाद ने बताया कि पहले आउट सोर्सिंग व्यवस्था के द्वारा सफाई होती थी. जो अब समाप्त हो गई है. विभाग के द्वारा सफाई के नाम पर राशि आती है उसी से भरपूर कोशिश होती है कि स्टेशन की साफ-सफाई हो. स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि है मानव बल की कमी है. इसी में सफाई का प्रयास किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










