रेल पुलिस ने 60 बैग गुटखा किया नष्ट

Updated at : 01 May 2017 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
रेल पुलिस ने 60 बैग गुटखा किया नष्ट

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेल थाना में जब्त हजारों रूपये मूल्य की गुटखा रविवार को नष्ट किया गया. बेतिया रेल न्यायालय के आदेश के आलोक में जब्त 60 बैग गुटखा जला नष्ट की गयी. गुटखा नष्ट करने को लेकर कोर्ट से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. दंडाधिकारी सह सदर सीओ चौधरी बसंत सिंह की […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बापूधाम मोतिहारी रेल थाना में जब्त हजारों रूपये मूल्य की गुटखा रविवार को नष्ट किया गया. बेतिया रेल न्यायालय के आदेश के आलोक में जब्त 60 बैग गुटखा जला नष्ट की गयी. गुटखा नष्ट करने को लेकर कोर्ट से मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी थी. दंडाधिकारी सह सदर सीओ चौधरी बसंत सिंह की देखरेख में गुटखा को जलाकर नष्ट किया गया. मौके पर रेल थानाध्यक्ष केदार प्रसाद, एसआई बीएन सिंह सहित अन्य जवान मौजूद थे.

बताते चले कि अवैध रूप से तस्करी कर गोरखपुर से लाये गये गुटखा की खेप 18 मार्च 2016 को सूचना पर रेल पुलिस ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक से जब्त किया था. रेल एसआरपी के आदेश पर गुटखा की जब्ती करते हुए कार्रवाई में रेल पुलिस ने कांड संख्या 10/2016 दर्ज करते हुए गुटखा को जब्त कर लिया. जब्त गुटखा आर प्लस सेविंग ब्रांड की थी. जानकारी के मुताबिक गुटखा की खेप गोरखपुर से सवारी ट्रेन में बुक कर लायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन