श्रीकृष्ण नगर व बेलबनवा से गायब हैं लड़के, नगर थाने में मामला दर्ज, छानबीन शुरू

मोतिहारी : शहर से दो लड़के लापता हैं. दोनों सामान खरीदने घर से निकले थे, लेकिन वापस लौट कर नहीं आये. घटना को लेकर दोनों के परिजनों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है. जानकारी के अनुसार, शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला से मनीष कुमार बुधवार को […]
मोतिहारी : शहर से दो लड़के लापता हैं. दोनों सामान खरीदने घर से निकले थे, लेकिन वापस लौट कर नहीं आये. घटना को लेकर दोनों के परिजनों ने नगर थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है. जानकारी के अनुसार, शहर के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला से मनीष कुमार बुधवार को प्लेटिना बाइक नंबर बीआर05ई/2755 से बाजार के लिए घर से निकला,लेकिन वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने मोबाइल लगाया तो स्वीच ऑफ था. रिश्तेदारों के घर पता लगाया.
वहां से भी कोई सुराग नहीं मिला. इसको लेकर उसके भाई सुधीर कुमार तिवारी ने नगर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.वहीं शहर के बेलबनवा मोहल्ले का 15 वर्षीय संदीप कुमार पिछले एक सप्ताह से लापता है.संदीप मीना बाजार जाने के लिए घर से निकला था. उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की.उसका कही सुराग नहीं मिला. उसके भाई प्रदीप कुमार ने नगर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. दोनों के परिजन किसी अनहोनी को लेकर चिंतित है. नगर पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




