पहाड़पुर में 11 साल के बच्चे को बना दिया गया शिक्षक

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों पर कार्रवाई की बात ठंडे बस्ते में है. इस बीच पहाड़पुर में शिक्षक नियोजन का अजीब मामला सामने आया है. प्रखंड की पूर्वी सिसवा पंचायत स्थित मदरसा ने जामिया दारुल सिसवा बाजार में नियम को ताक पर रख कर 11 साल के मोहमद […]
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल शिक्षकों पर कार्रवाई की बात ठंडे बस्ते में है. इस बीच पहाड़पुर में शिक्षक नियोजन का अजीब मामला सामने आया है. प्रखंड की पूर्वी सिसवा पंचायत स्थित मदरसा ने जामिया दारुल सिसवा बाजार में नियम को ताक पर रख कर 11 साल के मोहमद समीउल्लाह को शिक्षक के पद पर नियोजित कर दिया गया है. इतना ही नहीं, सगीरा खातून (16) को भी शिक्षक के पद पर बहाल किया गया है.
इसके अलावा एक ही परिवार के कई सदस्यों को नियम को दरकिनार कर शिक्षक बना दिया गया है और ऐसे लोग वेतन भी उठाते रहे है. इसके बावजूद प्रखंड व जिला शिक्षा विभाग अनजान बना रहा. मामले का खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी जानकारी से हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




