अरेराज से सात, चकिया से 20 व सुगौली से 21 ने भरे परचे

Updated at : 27 Apr 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
अरेराज से सात, चकिया से 20 व सुगौली से 21 ने भरे परचे

अरेराज : अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ विजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में वार्ड 05 से दीपावली देवी,अंशु कुमारी, वार्ड 08 से उषा पटवा, वार्ड 12 […]

विज्ञापन

अरेराज : अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष कड़ी सुरक्षा के बीच सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ विजय कुमार पांडेय की उपस्थिति में वार्ड 05 से दीपावली देवी,अंशु कुमारी, वार्ड 08 से उषा पटवा, वार्ड 12 से मनोज शर्मा,वार्ड 13 से राम सागर महतो व वार्ड 14 से जितेंद्र प्रसाद गुप्ता व संदीप पटेल ने अपना परचा दाखिल किया.

दण्डाधिकारी सह सीओ रघुनाथ तिवारी व ओपी थानाध्यक्ष सन्तोष सिंह के नेतृत्व में सघन वाहन जांच किया गया, जिसमें बिना हैमलेट व कागजात के 12 बाइक से दो हजार अर्थदंड की वसूली कर चेतावनी दी गई.

चकिया . नगर पंचायत चुनाव के नामांकन के सातवें दिन बुधवार को 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा. नामांकन करने वालों में वार्ड एक से नारायण दास, कुदंन पासवान, रामकली देवी, गणेश ठाकुर, भिखर साह, वार्ड तीन से अर्चना कुमारी व अर्चना देवी, वार्ड पांच से कुंदन कुमार, शिवशंकर चौधरी, सात से धीरज कुमार, विनोद कुमार, बबीता देवी, आठ से मुस्तफा हुसैन, विशाल कुमार, 11 से अनिता देवी, कमली देवी, 12 से विमला देवी शामिल है.
सुगौली . नगर पंचायत चुनाव के लिए सातवें दिन 21 लोगों ने चुनाव के लिए फार्म भरा . जिसमे वार्ड 12 से साबिर आलम , 13 से उपेन्द्र सहनी , 20 से नजीर अहमद अंसारी, 18 से आरफा खातुन ,16 से राजेश कुमार, 15 से सुनीता कुमारी, 12 से अलिहसन,1 से प्रतिमा देवी, 1 से झालिया देवी , 1 निशा देवी ,2 से हीरामती देवी, 2 से मीरा देवी, 2 सुकल देवी, 3 गुड़िया देवी , 3 से खुशबुन नशा ,7 से जलेखा खातुन , 7 से प्रभावती देवी, 8 संजय कुमार, 8 शशिकांत प्रसाद , 8 संजय कुमार और 9 से सुमित्रा देवी ने अपना नामांकन कराया. मौके पर आर ओ राहुल कुमार, ए आर ओ बद्री गुप्ता और रमण सिन्हा मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन